सीएम मान ने पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा ले पंजाब लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि आज यानि रविवार को चंडीगढ़ में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक  विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सी.एम. मान ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये व ओलंपिक में भाग लेने वाले 11 खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये के चेक दिए।    

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि वह हॉकी खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाएं जो कि लोगों को नशा छोड़ने का संदेश देंगे। खिलाड़ी लोगों को बताएंगे कि वह नशो छोड़कर मेडल जीतें व नौकरियां हासिल करें। इसके साथ ही खिलाड़ी अपने स्ट्रगल की कहानियां लोगों को बताएंगे जिससे लोगों को पता चलेगा कि जिस सोने के गहने दुकानों में अच्छे लगते हैं वह भट्टियों से कैसे निकलते हैं। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी पाठक पिछले 6 वर्ष से खेल रहे हैं पर उन्हें गोल कीपर के रूप में खेलने का मौका नहीं मिला। अब श्री राजेश के रिटायर होने के बाद पाठक को गोल कीपर के रूप में खेलने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है वह तारीफ के काबिल है। ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पंजाबियों के खून में नया जोश भरा है।       

इस मौके पर सी.एम. मान ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब पहले मैच होते थे तो 5 से 7 खिलाड़ियों ने सिर पर सफेद रूमाल बांधे होते थे और कुछ के बाल कटे हुए थे। इस दौरान हॉलैंड के व्यक्ति ने कहा कि टीम इंडिया की एक यूनिफॉर्म होनी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा था जिन खिलाड़ियों ने सिर पर कपड़ा बांधा है वह खतरनाक खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब गेम जोन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कहा कि हॉकी टीम के 4 खिलाड़ी पंजाब पुलिस में हैं व अन्य खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरियां दी जाएंगी। वहीं पहले से नौकरी कर रहे खिलाड़ियों को प्रमोशन दिए जाएंगे। 

इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि हरमनप्रीत सिंह अपनी टीम की बहुच अच्छे से नेतृत्व करते हैं। हरमनप्रीत ने अकेले ओलिंपिक में 10 गोल किए है और यह सम्मान उनका हक है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पंजाब की हॉकी की टीम को स्पांसर करें पर यह जिम्मेदारी उड़ीसा के पास 2036 तक है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में बड़ा हॉकी टूर्नामेंट करवाना चाहते हैं, जिसे लेकर वह टीम से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेल विभाग 400 नए कोच भर्ती करेगा। 

Back to top button