‘स्त्री 2’ के बाद ‘कृष 4’ में दिखेगा श्रद्धा कपूर का कमाल

श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म ने महज तीन दिनों में 144 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी बीच अभिनेत्री के वर्कफ्रंट पर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो श्रद्धा अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इस खबर मात्र ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। 

श्रद्धा कपूर एक तरफ फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर, अच्छी खबर यह है कि वह अब बहुप्रतीक्षित ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘कृष 4’ की मुख्य महिला का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टाइम्स नाउ की ताजा खबर के मुताबिक अब कहा जा रहा है कि, फिल्म ‘कृष 4’ के मेकर्स ने श्रद्धा कपूर से संपर्क किया है। हालांकि, किसी की ओर से कोई पुष्टि या कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

ऐसा लगता है कि रोशन परिवार के मन में हमेशा से फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में श्रद्धा कपूर थीं। इसका अंदाजा उस रहस्यमय पोस्ट से लगाया जा सकता है जो कई हफ्ते पहले श्रद्धा कपूर ने पोस्ट किया था। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार सेल्फी शेयर की थी। हालांकि, सेल्फी के साथ लिखा गया कैप्शन खुश करने वाला था। 

श्रद्धा कपूर ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, ‘जादू जैसी धूप की जरूरत है’। जिस पर उनके कई प्रशंसकों ने रिएक्ट किया था। लेकिन, एक जवाब जो वास्तव में सबसे अलग था, वह ऋतिक रोशन का था, जिन्होंने लिखा, ‘वह आ रहे हैं। उन्हें बताएंगे।’ इस पर श्रद्धा ने जवाब देते हुए कहा, ‘वास्तव में??? कब क्या, कहां बताएं बताएं बताएं।’

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सिद्धार्थ आनंद ‘कृष 4’ का निर्देशन कर सकते हैं। ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद पहले भी साथ में कई बार काम कर चुके हैं। दोनों ने ‘बैंग बैंग’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ में काम किया था। इनमें से ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब हुई थीं और करोड़ों रुपये छापे थे। फिल्म का पहला भाग ‘कोई मिल गया’ साल 2003 में रिलीज हुआ था। इसमें ऋतिक और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। दूसरे भाग का नाम ‘कृष’ रखा गया था, जिसे 2006 में रिलीज किया गया था। इसमें प्रीति जिंटा की जगह प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का तीसरा भाग ‘कृष 3’ कई साल बाद 2013 में रिलीज हुआ था।

Back to top button