हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान

भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाणा व जम्मू कश्मीर विधानसभा का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सूबे आचार संहिता लग गई है। हरियाणा में इस बार सरकार बनाने के लिए 2.01 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। हरियाणा में 95 लाख महिला वोटर हैं, तो वहीं 1.06 करोड़ पुरुष वोटर हैं। विधानसभा 2024 के लिए कुल 20629 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 735 नए बूथ बनाए गए हैं। 

हरियाणा की 90 सीटों में से 73 सीटें सामान्य हैं और 17 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा बता दें कि चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 फेज में कराना के निर्णय लिया है। 

हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2024

नामांकन 12 सितंबर 2024

नामांकन की जांच 13 सितंबर 2024 

नामांकन वापसी 16 सितंबर 2024

मतदान का की तारीख 1 अक्टूबर 2024

चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर 2024 

चुनाव के सभी कार्यक्रम 6 अक्टूब 2024 तक खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर तक है। इससे पहले हरियाणा में नई सरकार का गठन होना है। हालांकि इस बीच चुनाव आयोग ने राज्यसभा की सीट पर चुनाव की घोषणा की है, जो दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। जिसपर 3 सितंबर को वोटिंग होनी है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कहीं है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर अभी नवीन जयहिंद अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। 

019 विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

मतदान कार्यक्रम     दिनांक
अधिसूचना                           27 सितंबर 2019
नामांकन4 अक्टूबर 2019
नामांकन की जांच5 अक्टूबर 2019
नामांकन वापसी7 अक्टूबर 2019
मतदान21 अक्टूबर 2019
 चुनाव परिणाम24 अक्टूबर 2019

गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक HLP विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई थी। इस सरकार का नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर  कर रहे थे। हालांकि सीएम खट्टर 5 साल पूरा नहीं कर पाए साढ़े चार साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया 

12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे। बहुमत के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था। हालांकि, राज्य में अभी अल्पमत की सरकार है।

लोकसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 वोटों से हराया। मोदी 3.0 सरकार में खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button