उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दी 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पटनाः पूरा देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, बिहार की राजधानी पटना में भी इसकी धूम है। वही, इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य वासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

“आजादी के इस महान पर्व को हम सब एकजुट होकर मनाएं”
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! मां भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि प्रणाम। आइए, आजादी के इस महान पर्व को हम सब एकजुट होकर मनाएं एवं भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसकी एकता, अखंडता व अक्षुण्णता सदैव अटूट बनाए रखने का संकल्प लें।”

इधर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सभी बिहार वासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। 

Back to top button