शख्स की टूटी शादी, फेसबुक पर बेचने चला मंगेतर का गाउन, विज्ञापन में लिखी ऐसी बातें

सगाई से शादी के बीच का वक्त दूल्हा-दुल्हन के लिए काफी चुनौनियों से भरा होता है. अगर उनकी शादी अरेंज मैरेज है, तो उन्हें इस समय में एक दूसरे को समझने का मौका मिल जाता है, कहीं अगर लव मैरेज होती है, तो वो इस दौरान अपने रिश्ते को और पक्का करते हैं और एक दूसरे के परिवार को समझने की कोशिश करते हैं. कई बार इसी चरण में शादियां टूट जाती हैं. उसके बाद दूल्हा-दुल्हन के बीच काफी तकरार देखने को मिलता है. बहुत लोग तो एक दूसरे को बदनाम करना शुरू कर देते हैं. इंग्लैंड के एक शख्स ने भी ऐसा ही किया, जब उसकी मंगेतर (Man sell ex fiance dress on facebook) से शादी टूट गई.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के स्टॉकटन-ऑन-टीज़ (Stockton-on-Tees, England) के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक के मार्केटप्लेस (Facebook market place wedding dress) में ऐसा विज्ञापन दिया, जिसे पढ़कर लोगों को गुस्सा आएगा. दरअसल, उसकी सगाई टूट गई, जिसके बाद वो फेसबुक मार्केट प्लेस पर अपनी पूर्व मंगेतर का वेडिंग गाउन बेचने चला. पर उसने इस गाउन को बेचने के बहाने अपनी मंगेतर के लिए काफी बुरी बातें लिखीं और उसे कोसा.

फेसबुक मार्केट प्लेस पर बेचा ड्रेस
इसके साथ ही उसने गाउन का दाम बहुत सस्ता लगाया. उसने लिखा कि इस वेडिंग ड्रेस का साइज सिर्फ मोटे लोगों को अटेगा क्योंकि उसकी पूर्व मंगेतर काफी मोटी थी. उसने इस गाउन की कीमत सिर्फ 5 पाउंड (538 रुपये) लगाई. इस विज्ञापन के डिस्क्रिप्शन में उसने लिखा कि उसकी पूर्व मंगेतर बुरे चलित्र की महिला थी और वो बड़ी मुश्किल से उससे अलग हुआ, इस वजह से उसे वो गाउन पहनने का मौका मिला, यही कारण है कि गाउन बिल्कुल नया है. उसने गाउन का साइज 12 बताया, पर फिर कहा कि उसे झूठ बोलने की आदत थी, तो हो सकता है कि गाउन 14 या 16 साइज का भी हो.

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
लोगों के मिले-जुले रिएक्शन मिले. कुछ लोगों ने गुस्सा जाहिर किया. एक ने कहा कि वो ड्रेस खूबसूरत है, अच्छा हुआ कि वो लड़की ऐसे व्यक्ति से अलग हो गई. एक ने कहा कि उसे इस बात की खुशी है कि उन दोनों की शादी नहीं हुई. हालांकि, कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने फेसबुक मार्केट प्लेस पर पहली बर ऐसा कुछ देखा है. वहीं एक ने कहा कि ये गजब का विज्ञापन है.

Back to top button