भारत घूमना चाहती है विदेशी लड़की, पापा के साथ बनवाई टिकट

विदेशियों के लिए क्या खुद भारतवासियों के लिए भी हमारा देश एक बेहतरीन और सैकड़ों टूरिस्ट प्लेसेस के विकल्पों वाला मुल्क है. यहां दुनिया के लोग घूमते आते रहते हैं, फिर कई जगह पर पर्यटन उद्योग संभावनाओं से पीछे माना जाता है. तो वहीं लोग भी भारत में अंडररेटेड डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं. एक विदेश लड़की ने इसी से संबंधित सवाल सोशल मीडिया पर पूछा है. उसने एक रोचक वीडियो में हिंदी में यह सवाल पूछ कर लोगों को चकित कर डाला है.
वीडियो की खास बात यह है कि लड़की ने सवाल हिंदी में पूछा है. उसने अपने वीडियो में उसने कहा, “ मेरे पापा इंडिया में साथ में आ रहे हूं, कहां?” इसके बाद उसने अंग्रेजी में पूछा, “हमें कहां जाना चाहिए, कौन कौन से सबसे ज्यादा अंडरेटेड टूरिस्ट स्पॉट हैं?” इसके बाद उनसे हिंदी में बताया, “वो ताजमहल जाना चाहता हूं, बिलकुल, लेकिन,..”
इसके बाद लड़की ने फिर से अंग्रेजी में पूछा, “और कहां? भारत में घूमने के लिए सबसे सुंदर और सबसे मजेदार जगह कौन सी हैं? मैं जानना चाहती हूं कि आप क्या सोचते हैं.” साथ ही वीडियो के कैप्शन में उसने लोगों से साफ साफ सवाल किए हैं. भारत में घूमने के लिए आपकी पसंदीदा जगह कौन सी है? मेरे पिताजी को क्या पसंद है? आपके पिताजी को भारत में क्या करना पसंद है?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में लड़की के बोलने का अंदाज तो लोगों को पसंद आया ही, लेकिन उन्होंने जमकर सलाह भी दी. breesteele अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो पर लोगों ने अपने अपने इलाके के नाम लिए हैं तो वहीं कुछ को लड़की हिंदी पसंद आई है.
कुछ यूजर ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट बहुत अंडररेटेड डेस्टिनेशन है. तो कुछ ने साउथ इंडिया को अंडररेटेड कहा. शहरों के नाम पर लोगों ने अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, उदयपुर, मुंबई, प्रयागराज आदि के नाम भी लिए. इसके अलावा गोवा, राजस्थान, पंजाब, पुद्दिचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप, गुजरात, और केरल का भी नाम सुझाया है. लेकिन कुछ यूजर्न ने रोमांटिक जवाब भी दिए हैं. एक ने कहा, “आप मेरे दिल में आ जाइए”. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आप इंडिया आ जाइये, आप ही सबसे ज्यादा सुंदर जगह होंगी!”





