वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर लाएं ये चीजें

सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस वर्ष वरलक्ष्मी व्रत शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा। ऐसे में साधक को इस दिन पर मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने और व्रत करने से सुख, शांति, धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

वरलक्ष्मी व्रत का महत्व (Varalakshmi Vrat Importance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत करने से साधक को अष्टलक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन को धन और समृद्धि की देवी की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम दिनों में से एक माना गया है। इस व्रत को विधि-विधान से किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन से दुख और दरिद्रता दूर रहती है। इस दिन प्रसन्न होकर लक्ष्मी जी अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।

घर लाएं मां ये चीजें

वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर में एकाक्षी नारियल (जिसमें तीन की जगह सिर्फ एक आंख दिखाई देती है) जरूर लाना चाहिए। इससे साधक पर मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आप दक्षिणावर्ती शंख भी घर ला सकते हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माना गया है।

पूजा के बाद करें ये काम

वरलक्ष्मी व्रत के दिन आप पीली कौड़ी भी घर ला सकते हैं। माता लक्ष्मी पूजा करने के बाद 11 कौड़ियों को पीले रंग के कपड़े में बांधकर उत्तर दिशा में रख दें। इससे साधक के लिए जल्द ही धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए श्रीयंत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप वरलक्ष्मी व्रत की सुबह शुभ मुहूर्त में इसे अपने घर में स्थापित करें और रात में घी का दीपक जलाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

Back to top button