7.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया जापान

जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, फिलहाल देश में किसी जान-माल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है।

जापानी अधिकारियों ने क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों के प्रशांत तट के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। वहीं, भूकंप के बाद क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं।

Back to top button