हड़ताल का असर: गर्भवती ने फर्श पर दिया बच्ची को जन्म

पानीपत जिले में शुक्रवार को महिला ने सरकारी अस्पताल में फर्श पर बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से डिलीवरी कराने आई महिला को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। नर्स महिला को इमरजेंसी गेट के फर्श पर बैठा कर चली गई। यहां महिला दर्द में कराहती रही। आखिर में महिला ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दिया।

कंचन कुमारी के पति दिनेश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उसके पहले 2 बच्चे हैं और वह पानीपत के विकास नगर में रहते हैं। शुक्रवार को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। वह उसे लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचा। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते पत्नी को करनाल रेफर कर दिया।

वहीं सीएमओ जयंत आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पास हमारी दो महिला कर्मचारी मौजूद थी और यह अचानक से हुआ लेबर पेन था। उन्होंने कहा अगर इस पूरे मामले में किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Back to top button