कानपुर: शहर की 15 शत्रु संपत्तियों की दोबारा होगी जांच, एक सप्ताह पहले टीम ने किया था सर्वे

कानपुर शहर की 15 शत्रु संपत्तियों की जांच राजस्व विभाग की टीम फिर से करेगी। एक सप्ताह पहले शत्रु संपत्ति के नेशनल अभिरक्षक की टीम ने यहां आकर छह संपत्तियों की जांच की थी। इसके बाद बची संपत्तियों की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश थे। इसी क्रम में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में टीम जांच कर शत्रु संपत्ति अभिरक्षक समिति को अपनी रिपोर्ट भेजेगी।

जिले में कुल 35 शत्रु संपत्तियां चिह्नित हैं। संपत्तियों को नीलाम करने और नए सिरे से किराया निर्धारण कर वसूली की तैयारी की जा रही है। इसी वजह से सर्वे किया जा रहा है। शत्रु संपत्ति के नोडल अधिकारी रामानुज ने बताया कि संपत्तियों की जांच के लिए तहसील की टीम गठित की गई है।

इन संपत्तियों की होनी है जांच
44/172 नई सड़क, 106/646 फहीमाबाद, 11/131 ग्वालटोली, 95/96 परेड, 105/64ए चमनगंज, 88/326 चमनगंज, 40/105 नवाब साहब का हाता, 88/332 चमनगंज, 87/93 भन्नानापुरवा, 97/332 तलाक महल, 39/37 मैदा बाजार, 12 से 17 स्कीम चार सीसामऊ, 44/84 बकरमंडी, 44/105 बकरमंडी, 95/49 दादामियां।

Back to top button