इस दिन शुक्र देव पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। जीवन में प्राप्त होने वाली सभी प्रकार के सुख शुक्र देव की कृपा से प्राप्त होती है। व्यक्ति के जीवन में आर्थिक अस्थिरता कुंडली में शुक्र के कमजोर होने के चलते आती है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए विशेष प्रयोजन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। वर्तमान समय में शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इस दिन ही शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही शुक्र देव 09 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 2 राशि के जातक अधिक लाभान्वित होंगे।

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन
सुखों के कारक शुक्र देव 9 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 09 बजकर 44 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 19 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 20 जुलाई को शुक्र देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। कुल मिलाकर शुक्र देव 11 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे। वहीं, 31 जुलाई को शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि
शुक्र देव के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस नक्षत्र का प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर अधिक पड़ता है। वर्तमान समय में गुरु भी कर्क राशि के आय भाव में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के जातक को धन लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। इस दौरान जातक शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही निवेश भी कर सकते हैं। अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें।

मीन राशि
शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान समय में मीन राशि में राहु विराजमान हैं। अतः भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। किसी को उधार न दें। निवेश करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

Back to top button