चांदी की कीमत में आया उछाल, 90 हजार के पार पहुंचे दाम; सोने के भाव भी बढ़े

गुरुवार को अगर आप सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको आज गोल्ड-सिल्वर शॉपिंग के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों हरे निशान पर बने हुए हैं। 20 जून 2024 को चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है और यह कल के मुकाबले 1400 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक महंगी होकर 90,800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई है। वहीं सोने की कीमत भी 72,000 के पार पहुंच गई हैं।

चांदी हुई 1400 रुपए तक महंगी
MCX पर चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है और यह कल के मुकाबले 1444 रुपए महंगी होकर 90,919 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। एक दिन पहले बुधवार को चांदी 89,475 रुपए पर बंद हुई थी।

सोने के भाव में भी आई तेजी
चांदी के अलावा सोने के दाम में भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बढ़त देखने को मिल रही है। सोना कल के मुकाबले 374 रुपए महंगा होकर 72,106 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 71,732 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विदेशी बाजारों में महंगा हुआ सोना-चांदी
भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 20 जून को कॉमैक्स पर गोल्ड 12.37 डॉलर महंगा होकर 2,341.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं कॉमैक्स पर सिल्वर 0.68 डॉलर महंगी होकर 30.45 डॉलर पर पहुंच गई है।

Back to top button