पंजाब के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस आई हरकत में

पंजाब के कई रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस अलर्ट हो गई है। लुधियाना पुलिस ने आर.पी.एफ. और जी.आर.पी. के साथ मिलकर स्टेशन का कोना-कोना सर्च किया है।

बता दें कि इस दौरान पुलिस ने सभी यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली है। हालांकि पुलिस का कहना है की यह सर्च नशा तस्करों के खिलाफ की गई थी। मगर सूत्रों से पता चला है की अन्य कई जिलों में स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस हरकत में आई है।

Back to top button