पंजाब: बड़ी वारदात, 20 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या

फिरोजपुर जिले के मक्खू ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव सूदां से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आ रही है, जहां एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान बेअंत सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बेअंत सिंह की मक्खू से फेमी की ओर जाते रोड पर गुरुद्वारा साहिब के गेट के कुछ युवकों से बहस हो गई। इस बहस ने फिर से झगड़े का रूप ले लिया और उनमें से एक युवक ने बेअंत सिंह को गोली मार दी।
गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया, जबकि गर्दन में गोली लगने से बेअंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।





