डीआरडीओ अध्यक्ष समीर वी कामत को एक साल का मिला विस्तार

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डा. समीर वी. कामत को एक साल का विस्तार दिया है। कामत 31 मई 2025 तक डीआरडीओ का प्रभार संभालेंगे।

एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल
एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआरएंडडी) सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को एक जून 2024 से 31 मई 2025 तक एक साल के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

सेना प्रमुख का भी बढ़ा था कार्यकाल
इससे पहले सरकार ने रविवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को 30 जून तक एक महीने के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी। सेना प्रमुख को 31 मई को सेवानिवृत्त होना था।

Back to top button