कानपुर में 40 साल बाद 52 फीसदी से अधिक मतदान, और बढ़ सकता था प्रतिशत…

कानपुर नगर लोकसभा सीट में 40 साल बाद 52 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इससे पहले 1984 के चुनाव में 55.94 फीसदी वोट पड़े थे। इसके बाद 2014 में सर्वाधिक 51.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 57.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। कानपुर से यहां का प्रतिशत भले ही ज्यादा हो, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा .85 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

सोमवार को चौथे चरण में आसपास की छह और सीटों में मतदान हुआ है। कानपुर का प्रतिशत सबसे कम रहा है। यहां 52.90 फीसदी मतदान हुआ है। 2019 के चुनाव से तुलना की जाए तो इस बार 1.28 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही स्वयंसेवी, शैक्षणिक संस्थाओं तक ने पूरा जोर लगा दिया। इसका असर भी देखने को मिला।
सुबह सात बजे से ही लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह था। मतदाताओं के स्वागत के लिए बूथ सजाए गए थे। कुछ बूथों में तो मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता लाइन लगाए थे। सबसे ज्यादा उत्साह किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। नगर सीट की पांचों विधानसभाओं में यहां सबसे अधिक 57.25 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि आर्यनगर ने निराश किया। यहां सबसे कम 48.52 प्रतिशत ही वोट पड़े।

और बढ़ सकता था प्रतिशत… पर इन वजहों से चूके

कई मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची से गायब थे।

मोबाइल अंदर न ले जाने देने पर भी कुछ मतदाता लौट गए।

कई घरों में मतदाता पर्ची नहीं पहुंची, तो वे मतदान करने नहीं आए।

तेज धूप में लंबी लाइन देखकर भी कई मतदाता लौट गए।

    वोट घटे-बढ़े, तो बदल गए नेता
    1984: 55.94 फीसदी वोट कांग्रेस जीती
    1989: 42.14 फीसदी वोट भाकपा जीती
    1996: 40.89 फीसदी वोट भाजपा जीती
    1998: 48.52 फीसदी वोट भाजपा जीती
    1999: 44.83 फीसदी वोट कांग्रेस जीती

    2004 और 2009 में भी मतदान घटा लेकिन कांग्रेस जीती
    2014: 51.83 फीसदी वोट भाजपा जीती
    2019: 51.62 फीसदी वोट भाजपा जीती

    कानपुर लोकसभा सीट
    सुबह नौ बजे: 9.87 फीसदी
    सुबह 11 बजे: 21.36 फीसदी
    दोपहर एक बजे: 33.79 फीसदी
    दोपहर तीन बजे: 41.42 फीसदी
    शाम पांच बजे: 50.81 फीसदी
    शाम छह बजे: 52.90 फीसदी

    अकबरपुर लोकसभा सीट
    सुबह नौ बजे: 12.22 प्रतिशत
    सुबह 11 बजे: 25.63 प्रतिशत
    दोपहर एक बजे: 38.20 प्रतिशत
    दोपहर तीन बजे: 45.84 प्रतिशत
    शाम पांच बजे: 54.82 प्रतिशत
    शाम छह बजे: 57.28 प्रतिशत

    Back to top button