जंगल में घूम रहा था शख्स, तभी पैरों तले मिलीं ऐसी चीज, देखकर फटी रह गई आंखें

सोशल मीडिया में रोजाना लाखों वीडियोज शेयर किए जाते हैं. इनमें से ज्यादातर हंसी, मजाक, डांस-मस्ती के होते हैं. लेकिन कई वीडियोज ऐसे भी शेयर किए जाते हैं, जिनमें दिलचस्प कहानियां होती हैं. कुछ ऐसा मिलता है, जो हैरान कर जाता है. ऐसी ही एक क्लिप इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है. एक शख्स जंगल में घूम रहा है, तभी उसके पैरों के नीचे कुछ ऐसा मिल जाता है, जिसे देखकर वह सन्न रह जाता है. क्लिप को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान हैं. उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये है क्या.
इंस्टाग्राम पर @fmonthoux एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. आप देख सकते हैं कि एक शख्स जंगल में किसी ऐसी जगह पहुंच गया है, जहां ढेर सारी मूर्तियां नजर आती हैं. क्लिप देखकर ऐसा लगेगा कि शायद यह किसी मंदिर वाली जगह है. लेकिन यूजर ने इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. तभी शख्स के पैरों के पास सैकड़ों खोपड़ियां दिख जाती हैं. आपको लगेगा, ये कौन सी बात है. खोपड़ियां तो कहीं भी दिख सकती हैं. लेकिन इसमें कुछ खास है.
दरअसल, दिखने में इंसानों की तरह नजर आ रहीं इन खोपड़ियों का आकार बेहद छोटा है. इतना छोटा कि जैसे यह मेंढक के सिर के आकार की हों. शख्स इन्हें देखकर हैरान है. उसे समझ नहीं आ रहा कि इनती छोटी खोपड़ियां किस काल की हैं. इतिहास में तो इतने छोटे मानव के कभी सबूत नहीं मिले. इंटरनेट पर जब यह क्लिप पोस्ट की गई तो यूजर्स की आंखें भी फटी की फटी रह गईं. वे भी पूछ रहे कि क्या ये सच में इंसानों की खोपड़ियां हैं?
मुझे ही यह क्यों दिखता है?
वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तकरीबन 80 हजार लाइक्स मिले हैं. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, दुनिया सबसे अनोखा क्ले आर्ट. दूसरे ने कमेंट किया, क्या आप लोग कभी घूमने के लिए जंगल में गए और आपको अजीब चीज़ें मिलीं? जैसे चट्टानों पर बंधी रस्सियां, या जंगल के बीचोंबीच बनी कुर्सियां और कोई अन्य डरावनी चीज? यह मेरे साथ बहुत बार हुआ है. मैं हैरान हूं कि मुझे ही यह क्यों दिखता है. तीसरे ने कमेंट किया-क्या सच में यह इंसानों की हैं?





