डंडे से लटककर अधेड़ शख्स ने की कसरत, एब्स देख शर्मा जाएंगे पहलवान!

आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी, उम्र सिर्फ संख्या मात्र है! अक्सर लोग बढ़ती उम्र की वजह से जीवन को पूरी तरह से नहीं जीते. वो जीवन का आनंद लेना बंद कर देते हैं. पर बहुत से लोग अपनी उम्र को जीवन जीने के बीच नहीं आने देते. ऐसे लोग ही सकारात्मक और ऊर्जा से भरे रहते हैं. अब इस अधेड़ शख्स को ही देख लीजिए. इस शख्स को देखकर लोग इन्हें बुजुर्ग समझेंगे, पर जब कोई इनकी बॉडी देखेगा, तो बड़े-बड़े पहलवानों (Elderly man exercise viral video) से ज्यादा फिट बताएगा. इन दिनों इस शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डंडे से लटककर कसरत करते दिख रहे हैं.
इंस्टाग्राम यूजर वेंकट (@venkat_guam_fitness) 49 साल के हैं. पर उन्हें देखकर कोई ये नहीं बोल सकता. उनका फिजीक गजब का है. सिक्स पैक एब्स, फिट बॉडी (Old man six pack abs viral video) और गजब का हौसला. वो किसी हीरो से कम नहीं लगते हैं. उन्हें देखकर कोई नहीं बता सकता कि उनकी असल उम्र क्या है. वायरल वीडियो में भी वो एक गजब का कारनामा करते दिख रहे हैं.
कसरत करते दिखा अधेड़ शख्स
वीडियो में वेंकट एक डंडे से लटके हुए हैं और कसरत कर रहे हैं. इस दौरान उनके एब्स नजर आ रहे हैं. डंडे से लटकते हुए एब्स की ऐसी कसरत करना बेहद कठिन होता है, जो लोग जिम जाते होंगे, वो इस बात को अच्छे से जानते होंगे. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- सपना वो नहीं है जो नींद में आता है, सपना वो है जो हमें सोने नहीं देता है!
वीडियो हो रहा है वायरल
उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, इसे 37 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- दादा जी ने युवाओं को भी हिला डाला! एक ने कहा कि उम्र सिर्फ संख्या है. एक ने शख्स से उनके डायट प्लान के बारे में भी पूछा. एक ने उनके फिजीक की तारीफ की है. एक ने कहा कि इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है! एक ने कहा कि ये व्यक्ति अलग ही स्तर का बॉडी बिल्डर है!





