‘भाई तो एनाकोंडा लेकर घूम रहा..’, मार्केट में आई नई बाइक, डर से देखकर दूर भागेंगे लोग

बाइक के शौकीन लोगों की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है. कोई हार्ले डेविड्सन की सवारी करता है तो कोई बुलेट यानी रॉयल इलफिल्ड की. कई लोगों रेसिंग वाले बाइक पसंद हैं, तो कुछ लोग बजट में बचत वाली बाइक की सवारी पसंद करते हैं. लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं, जो कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं. ऐसे में वो अपने बाइक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी बाज नहीं आते. सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक अजीबोगरीब बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बगल से गुजर रहे शख्स ने कैप्चर किया है. हालांकि, ये प्रेडिटर थीम पर बनी बाइक है, जो काफी पॉपुलर है.
वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि बाइक के पीछे एक मगरमच्छ या ड्रैगन की तरह पूंछ दिखाई देता है. धीरे-धीरे बाइक के आगे का हिस्सा भी नजर आने लगता है, जिसे देखकर लगता है कि कोई शख्स जानवर को सड़क पर उतार दिया है. इसके बाद बगल वाला शख्स जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, बाइक को देख हैरानी होती है. सामने से देखने पर ये बाइक मगरमच्छ या ड्रैगन की तरह नजर आती है. पैर रखने वाली जगह पर जानवर के पैर जैसा डिजाइन बना हुआ है. बाइक चला रहे शख्स का एटिट्यूड भी धांसू है.
इस वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @tech.nologyfacts2025 ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं लाखों लोगों ने जहां इस वीडियो को शेयर किया है, वहीं 6 लाख 26 हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं. इस बाइक के वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं. 12 सौ से ज्यादा आए कमेंट्स में कोई इसे यमराज की सवारी करार दे रहा है तो कोई ड्रैगन बाइक बता रहा है, जबकि कोई एनाकोंडा की सवारी बता रहा है.
वीडियो पर कमेंट करते हुए विराट नाम के शख्स ने लिखा है कि भाई तो एनाकोंडा लेकर घूम रहा है. वहीं, एंजल नाम की यूजर का कहना है कि ये तो यमदूत की गाड़ी लग रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अनोखा इंसान, अनोखी गाड़ी. एक यूजर ने तो कुछ ज्यादा ही सोच लिया. उसने लिखा है कि इस गाड़ी पर तो कम से कम 5-6 लोग आराम से बैठ जाएंगे. वरुण नाम के यूजर ने बाइक चला रहे शख्स को सचिन तेंदुलकर बना दिया. एक ने लिखा है कि RTO वाले इस शख्स को ढूंढ रहे हैं. हालांकि, ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है.





