ऐसे बनाए जायकेदार महाराष्ट्रियन चटनी जो बढ़ा देगी आपके खाने का स्वाद

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1/2 कच्चा आम, 10-12 हरी मिर्च, 14-15 लहसुन की कलियां, 2 टीस्पून मूंगफली, 2-3 चम्मच धनिया, नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए
तेल, हींग, टीस्पून हल्दी

विधि :
सबसे पहले तेल में मूंगफली, हरी मिर्च, लहसुन को हल्का भून लें।
इसके बाद इसे कच्चे आम, नमक और धनिया के साथ हल्का पीस लें। बहुत ज्यादा स्मूद नहीं करना है, बल्कि दरदरा रखें।
तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें हींग और हल्दी डालें और थेचा के ऊपर डाल दें।

Back to top button