दुनिया का ऐसा फल, जिसे आधा करते ही बन जाता है सब्जी

गर्मियों का सीजन आ चुका है. राजस्थान के कई इलाकों में पारा चढ़ने लगा है. सुबह-सुबह ही तापमान इतना बढ़ जाता है कि बाहर निकलने का मन नहीं करता. बारह बजते ही सूरज की रोशनी चुभने लगती है. गर्मियों में सब्जी और फलों के बाजार में रौनक छा जाती है. राजस्थान के ज्यादातर मंडियों में अब सुबह ही लोग खरीददारी करने आ रहे हैं. यहां सुबह और शाम के वक्त ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है.

भीलवाड़ा मंडी में सीजनल फलों की भरमार देखने को मिल रही है. हर दिन यहां से करोड़ों के फल खरीदे जाते हैं. ये फल आसपास के इलाकों में भी बेचे जाते हैं. आम के कई किस्मों के साथ ही साथ तरबूज की अच्छी खेप आ रही है. इस बीच फलों से जुड़ा एक ख़ास सवाल भी सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ा रहा है. इस सवाल का सही जवाब देने में ज्यादातर लोग नाकामयाब हो गए.

क्या आपको पता है जवाब
सोशल मीडिया पर दिमाग की बत्ती जलाने वाले कई सवाल पूछे जाते हैं. इन दिनों ऐसे ही एक सवाल ने लोगों के होश उड़ाए हुए हैं. अगर आप भी फलों को खाकर अपनी सेहत बनाते हैं तो ज़रा इस सवाल का जवाब बताएं? आखिर वो कौन साल फल है, जिसे जैसे ही आधा किया जाता है, वो सब्जी बन जाता है? जी हां, आ गया ना चक्कर. एक ऐसा फल जिसे आधा करते ही वो सब्जी बन जाता है. ज्यादातर लोग इस सवाल का जवाब देने में फेल हो गए.

ये रहा जवाब
गर्मियों में फल खाना तो लोगों को पसंद है, लेकिन फलों से जुड़े इस सवाल का जवाब लोग नहीं दे पाए. कई लोगों ने कटहल से लेकर आम तक जवाब में लिखे लेकिन ये सारे आंसर गलत हैं. इस अनोखे सवाल का जवाब है- आलू बुखारा. जी हां, इस फल का आधा नाम आलू है, जो कि एक सब्जी है. तो बन गया ना ये फल आधा करते ही सब्जी.

Back to top button