बाबा साहेब आंबेडकर को गार्ड ऑफ ऑनर

लोकसभा चुनाव की आचार संहित की वजह से कोई राजनीतिक कार्य़क्रम नहीं होगा, सभी दलों के नेता माल्यार्पण करने के लिए पहुंचेंगे।
बाबा साहेब आंबेडकर जयंती Baba Saheb Mmbedkar Jayanti 2024 के मौके पर उनकी जन्मस्थली महू में महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। काली पल्टन स्थित भीम जन्मभूमि स्मारक पर आंबेडकर जयंती महोत्सव हो रहा है। रात 12 बजे समता सैनिक दल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को गार्ड ऑफर ऑनर दिया। रात 12.01 बजे रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉ. आंबेडकर के अनुयायी मौजूद रहे। रविवार सुबह मुख्य आयोजन होगा, जिसमें करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
महू में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता भी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्मभूमि पर आकर माल्यार्पण करेंगे। इस बार आचार संहिता के चलते कोई भी राजनीतिक आयोजन महू में नहीं हो रहा है। सभी दलों के नेता यहां अंबेडकर जयंती पर जन्मस्थली पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
धार भोजशाला जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सुबह यहां आने वाले थे पर उनका कार्यक्रम अचानक टल गया। अब वे भोपाल से सीधे पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस के कई नेता भी यहां पर आएंगे।





