नवरात्र में व्रत में खाएं ये फलहारी भेल

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
2 कप मखाना
2 मध्यम आलू उबले और कटे हुए
1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
1/2 कप आलू के टुकड़े (नमकीन)
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 बड़ा चम्मच घी गार्निश के लिए
अनार के बीज 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी
विधि :
सबसे पहले आपको मखाने को भूनना है। इसके लिए गैस स्टोव पर एक पैन रखें और पैन को गर्म करें।
इसमें देसी घी डालें और इसमें मखाने डालकर इन्हें धीमी आंच पर कुरकुरे और हल्के भूरे होने तक भून लें।
अब एक बाउल लें और इसमें भुने हुए मखाने, उबले हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, आलू के टुकड़े, सेंधा नमक और नींबू का रस डालें।
अब इन सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
इसके बाद अनार के दाने और धनिए की पत्तियों से इसे गार्निश करें। यह परोसने के लिए तैयार है।





