जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ( जेकेएसएसबी) ने जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jkssb.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। टाइप टेस्ट की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें की इस परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर, 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट के कुल 34 पद और जूनियर असिस्टेंट-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर के 65 पदों पर भर्ती करना है। टाइपिंग टेस्ट के लिए चयन सूची बोर्ड की ओर से 7 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी।
इस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल और जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार अपने टाइप टेस्ट से एक सप्ताह पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का इक प्रिंट आउट भी उम्मीदवार निकालकर रख सकते हैं, क्योकि टेस्ट आयोजित कराने वाले केंद्र में पंजीकरण के समय एडमिट कार्ड की जांच होगी।
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह बोर्ड से संपर्क कर सकता है। एडमिट कार्ड के अलावा उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि शामिल है।
कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएंगे।
उसके बाद जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
जेए एडमिट कार्ड 2023 देखने/डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।





