गर्मियों में थाई आइस्ड टी से करें दिन की शुरुआत

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
पानी – 500 मिली
थाई ब्लैक टी पाउडर – 3 चम्मच
दूध – 100 मिली
चीनी – 2 चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क – 150 मिली
बर्फ – 4-5 टुकड़े
विधि :
थाई आइस्ड टी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें और हल्की आंच पर उबाल लें।
अब इसमें थाई ब्लैक टी पाउडर, दूध और चीनी डालें।
इसके बाद इसे कम से कम 5 मिनट तक पका लें।
अब इसे एक कप में छानकर निकाल लें।
इसके बाद इसे कम से कम 10 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं।
इसके बाद इसे लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।
बस तैयार है आपकी चिल्ड थाई आइस्ड टी, ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा-ठंडा पिएं।





