गोंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बुलेट सवार को रौंदा

गोंडा जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गन्ना लदे ट्रक ने बुलेट बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गोंडा जिले के बभनान मसकनवा मार्ग पर गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में अन्य दो युवक घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बभनान- मसकनवा मार्ग पर दीन नगर के पास आगया माफी टैरवा के रहने वाले मायाराम वर्मा का 20 वर्षीय लड़का विजय वर्मा बुलेट बाइक से सवार होकर मसकनवा के एक निजी विद्यालय में गांव के लड़के का एडमिशन करवाने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक पर दो अन्य युवक भी सवार थे। ट्रक के चपेट में आने से विजय वर्मा 23 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अभिषेक सोनी और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतक विजय वर्मा के पिता ने बताया कि उनका लड़का बी फार्मा करने के बाद गोंडा में मेडिकल स्टोर पर रहता था। कई दिनों बाद घर पर आना-जाना होता था। कल गोंडा से घर आया था। आज सुबह यह हादसा हो गया।

थानाध्यक्ष बोले- ट्रक चालक की तलाश की जा रही
इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Back to top button