शख्स ने माइक्रोस्कोप से दिखाया स्ट्रॉबेरी, फल में नजर आईं ऐसी चीजें

बाजार में मिलने वाले तमाम फलों में कई ऐसे होते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं. स्ट्रॉबेरी को ही ले लीजिए. इसके शौकीन आपको बहुत मिल जाएंगे. पर आपको इसे खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. वो इसलिए क्योंकि इस फल में ऐसी चीजें होती हैं, जिसे देखकर आपको इसे खाने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होगी. हाल ही में एक व्यक्ति ने माइक्रोस्कोप के नीचे स्ट्रॉबेरी (Straberry under microscope) को रखकर दिखाया और उसमें कई चीजें चलती हुई नजर आईं. ये एक वायरल वीडियो है, इसलिए न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं करता है. अगर ये वीडियो सही है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. हमेशा फलों को धोकर ही खाएं.

ट्विटर अकाउंट @FredDiBiase247 पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इसमें पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स स्ट्रॉबेरी को माइक्रोस्कोप (Straberry microscope video) के नीचे रखकर उसे जूम कर के दिखा रहा है. ये तो आप जानते ही होंगे कि माइक्रोस्कोप एक ऐसी मशीन है, जो किसी भी चीज के बेहद अंदर झांकर आपको ऐसी चीजें दिखाएगी, जो आम लोगों की नजर में नहीं पड़ती हैं.

माइक्रोस्कोप में स्ट्रॉबेरी
शख्स पहले तो स्ट्रॉबेरी को अपने हाथों में लेता है. वो बिल्कुल फ्रेश लग रही है. फिर उसके बाद वो उसे माइक्रोस्कोप के नीचे रखता है. जैसे ही वो उसके अंदर जूम करता है, उसमें सैकड़ों कीड़े चलते हुए नजर आ रहे हैं. ये ऐसे कीड़े हैं जो आंखों से नहीं नजर आते, ये सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही दिखाई दे सकते हैं. ये कीड़े उसके बीज पर भी टहलते दिख रहे हैं. उसके बाद वो स्ट्रॉबेरी को पानी से धोता है और फिर देखता है तो ऊपर से कीड़े बिल्कुल गायब हो जाते हैं. मगर जब वो स्ट्रॉबेरी के एक छोटे टुकड़े को काटकर उसे माइक्रोस्कोप के नीचे रखता है तो उसे दोबारा कीड़े दिखाई पड़ते हैं.

Back to top button