जोधपुर की वो खास मिठाई, जिसका नाम लेते ही हो सकती है पिटाई!

भारत के लोग खान-पान के काफी शौक़ीन हैं. यही वजह है कि यहां कई तरह की डिशेज मिलती है. अगर किसी भी राज्य चले जाओ, तो वहां की थाली में आपको कई तरह के व्यंजन मिल जाएंगे. सबका स्वाद अलग होगा. लेकिन एक चीज हर राज्य की थाली में कॉमन होती है, वो है मिठाई. जी हां, भारत के लोग मिठाइयों के शौक़ीन होते हैं. खाने के बाद मीठा खाना भारतियों को काफी पसंद है.

भारत में गुलाबजामुन से लेकर जलेबी, रबड़ी, रसगुल्ले, मालपुए और भी कई तरह की वैरायटी आपको मिल जाएगी. हर राज्य और हर राज्य के शहरों में भी अलग तरह के स्वीट्स फेमस है. आज हम आपको राजस्थान के जोधपुर की एक ख़ास मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं. इस मिठाई का स्वाद तो निराला है ही. साथ ही इसका नाम भी ऐसा यूनिक है कि लोगों का ध्यान खींच लेता है.

बेहद मशहूर है ये मिठाई
हम बात कर रहे हैं जोधपुर के मशहूर चुटिया चक्की की. इस मिठाई का स्वाद लाजवाब होता है. बेसन को भूनकर बनाई जाने वाली इस मिठाई के लोग दीवाने हैं. इस मिठाई को घी में तैयार किया जाता है. बेसन को घी में तब तक पकाया जाता है जब तक ये बर्फी का टेक्स्चर ना ले ले. इस मिठाई को खरीदने के लिए तड़के से ही लंबी कतारें लग जाती है. ये मिठाई पांच सौ रुपये किलो बेची जाती है.

नाम है यूनिक
ये मिठाई अपने स्वाद के साथ ही साथ अपने नाम के कारण भी मशहूर है. चुटिया चक्की जैसा यूनिक नाम लोगों का ध्यान खींच लेता है. खासकर जोधपुर के स्वदेशी स्वीट्स में इस मिठाई के लिए मारा-मारी होती है. इस दुकान में शाम पांच बजे के बाद आपको ये मिठाई नहीं मिलेगी. ये मिठाई बनते ही खत्म भी हो जाती है.

Back to top button