बड़ीखबर: श्रीलंका में भीषण बाढ़ तथा भूस्खलन से 91लोगो की मौत, 100 से भी ज्यादा लोग लापता


ये भी पढ़े: अमेरिका के फेडरल अपील न्यायालय ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैवल बैन पर रोक
उन्होंने कहा, हम कुछ क्षेत्रों में राहत अभियान चला रहे हैं जबकि कई क्षेत्रों में हम पहुंच भी नहीं पा रहे हैं। गनकंडा ने बताया कि दक्षिणपूर्वी रत्नपुर में लोग पेड़ के ऊपर चढ़कर पनाह लिए हुए हैं।
श्रीलंका आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के अनुसार, बृहस्पतिवार से जारी भारी बारिश की वजह से सबरगमुआ, पश्चिमी औप दक्षिणी प्रांतों में 2,811 परिवारों के 7,856 लोग प्रभावित हुए हैं। कुल 110 लोग जहां लापता हैं वहीं दो लोग घायल भी हुए हैं। बारिश और भूस्खलन से रत्नपुर जिले में 10 और अकेले कालूतारा जिले में 38 लोगों की मौत हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में गाले सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाला जिला है।
डीएमसी ने लोगों को संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए बढ़ते जल स्तर से सावधान रहने को कहा है और पहाड़ी इलाके गाले, केगाले, रत्नपुर, कालूतारा, मतारा, और हमबनथोटा जिलों में अस्थिर ढलान पर रहने वालों को वहां से हट जाने के लिए कहा है।
श्रीलंका की वायुसेना और नौसेना हेलीकाप्टरों और नावों की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के काम में लगी है। नकदी फसलों के लिए जंगलों की भारी कटाव के कारण श्रीलंका में मॉनसून के मौसम में अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती हैं। पिछले वर्ष हुए भारी भूस्खलन की घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।