पंजाब : आने वाले 3 दिन खराब रहेगा मौसम

पंजाब डेस्क: पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में मौसम सुहावना चल रहा है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान बिल्कुल संतुलन में हैं। इसके साथ ही यह मौसम फसलों के लिए भी काफी उपयुक्त है।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च की शाम से मौसम बदल जाएगा। विभाग ने 3 दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण पैदा होगी।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब- चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर तूफान आएगा और हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। हालांकि, इसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा। वहीं राज्य सबसे ज्यादा तापमान जिला फरीदकोट में 33.4 डिग्री जबकि सबसे कम तापमान जिला लुधियाना में 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

Back to top button