विदेशी महिला ने किया ‘शिव तांडव’, साथ दिया पालतू डॉग ने!

सोशल मीडिया की वजह से हमें आजकल ऐसी-ऐसी चीज़ें देखने को मिल रही हैं, जो हम पहले नहीं देख पाते थे क्योंकि ये हमसे काफी दूर होती थीं. मसलन हमें घर बैठे ही वाइल्डलाइफ के बेहतरीन वीडियो दिख जाते हैं, कभी किसी की ऐसी प्रतिभा दिख जाती है, जो हमारी आंखों को आश्चर्य से भर जाती हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

आपने भारतीयों को शिव तांडव की एनर्जेटिक धुन पर नाचते हुए कई बार देखा होगा. वायरल वीडियो में विदेशी महिला को आप वीडियो में शिव तांडव पर नाचते हुए देख सकते हैं. उसके हाव-भाव और भारतीय नृत्य मुद्राएं देखकर लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं पा रहे. आप भी इस वीडियो को ज़रूर देखिए.

शिव तांडव पर विदेशी महिला का डांस
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने पालतू डॉग के साथ स्टेज पर मौजूद है. वो शिव तांडव की धुन पर डॉग के साथ जुगलबंदी करके नाच रही है. उसने भारतीय कपड़े पहन रखे हैं और डॉग के साथ मिलकर भारतीय अंदाज़ में ही डांस कर रही है. दिलचस्प ये है कि उसकी मुद्राओं के साथ ही डॉग भी कदमताल मिला रहा है. उसने कैप्शन में बताया है कि ये डांस खासतौर पर उसने एक भारतीय टीचर से सीखा है.

लोगों ने लुटाया प्यार
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर anastasiia_beaumont नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे 54 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करोड़ों लोगों ने इसे देखा है. इतना ही नहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लड़की की खूब तारीफ भी की है. ये वीडियो क्लिप रोमानिया के एक टीवी शो की है, जिसमें महिला ने हिस्सा लिया था.

Back to top button