लखनऊ: अपार्टमेंट परिसर, गली-मोहल्लों में जलाई गई होलिका

होली का उल्लास रविवार शाम से इस कदर बढ़ा कि होलिका दहन से पूर्व लोग होली गीतों पर झूमते-गाते रात का इंतजार करने लगे। इस वक्त गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक लखनऊ की सरजमीं पर हर तरफ होली गीत गूंज रहे और उड़ रहा रंग गुलाल। होलिका दहन से पूर्व मारवाड़ी समाज ने ठंडी होली का पूजन किया। चौक में विनोद माहेश्वरी, चौपटिया में आशीष अग्रवाल, अशोक कुमार गौड़ समेत समाज के अन्य लोगों ने परिवार समेत विधिवत होलिका का पूजन किया। इसके बाद सामूहिक होली जलाई गई। 

रविवार को दोपहर बाद से ही लोग सड़कों पर रंग खेलते नजर आने लगे थे। मुख्य आयोजन पुराने लखनऊ में होलिकोत्सव समिति की ओर से नागर चौक पर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ही फूलों की होली खेली गई। रात को होलिकोत्सव समिति के पंडित राजेश शुक्ला, गोविंद शर्मा, अनुराग मिश्रा, डा.राजकुमार वर्मा आदि के नेतृत्व में सभी ने होलिका दहन किया।

इसी तरह चौपटिया में शुभ संस्कार समिति की ओर से ऋद्धि गौड़, लक्ष्मी पांडेय, संतोष अग्रवाल, अनिल दिवेदी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। वहीं मनकामेश्वर मंदिर घाट पर शाम को गोमती आरती हुई, फूलों की होली खेली गई। वहीं रात को महंत देव्यागिरी के नेतृत्व में सभी ने होलिका पूजन कर दहन किया।

 इसके अलावा शहर में हर गली-चौराहे पर होलिका दहन किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। देर रात तक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य संगीत चलता रहा।  (चौक में होलिका दहन के दौरान मौजूद रहे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद अनुराग मिश्र और स्थानीय लोग

सुबह नौ बजे से आयोजन
यूं तो रंग खेलने के लिए कोई तय समय नहीं है। सुबह आंख खुलने के साथ ही जो जब चाहे रंग खेलना शुरू कर सकता है और लोग करते भी हैं। लेकिन शहर के मुख्य आयोजनों में चौपटिया होली जुलूस का स्वर्ण जयंती उत्सव सुबह नौ बजे से शुरू होगा। वहीं होलिकोत्सव समिति की ओर से विगत कई वर्षों से निकाली जा रही होली बरात सुबह 10 बजे कोनेश्वर मंदिर से शुरू होगी। 

इसके अलावा शहर भर में कालोनी-मोहल्ले, अपार्टमेंट में लोगों ने धूमधाम से होली का त्योहार मनाने की तैयारी की है। (सोपान एनक्लेव में होलिका दहन के बाद सबने एक दूसरे को गुलाल लगाया)

Back to top button