Bihar Board 12th Result 2024: इस बार भी लड़िकयों ने बाजी मारी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है और एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 88.84 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़के केवल 85.69% फीसदी ही पास हुए। इतना ही नहीं टॉप 5 में टॉपरों की लिस्ट में 13 लड़कियों अपना नाम बड़ी संख्या में दर्ज कराया। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक हुई थी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में कुल 88.84 फीसदी लड़कियां और 85.69% फीसदी लड़के पास हुए।

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने अपना परचम लहराया
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज देखें तो आर्ट्स स्ट्रीम में 88.07 फीसदी लड़कियां और 83.17 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम में 89.71 फीसदी लड़कियां और 86.71% लड़के पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम और लड़कियों को लेकर धारणा है कि उन्हें कम पसंद है, लेकिन 12वीं के इस रिजल्ट में लड़कियों ने कॉमर्स में भी बाजी मारी। कॉमर्स में 96.91 लड़कियां और 93.86 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

साइंस विषय में इन लड़कियों ने किया टॉप

छात्र का नाम जिलाकुल अंकप्राप्त प्रतिशत
सिमरन गुप्तादरियापुर 47795.40
आरती कुमारीसिवान 475 95.00
सना कुमारीनालन्दा47595.00
प्रज्ञा कुमारीऔरंगाबाद47594.80
अनुश्का गुप्ताभागलपुर47494.80
अंकिता कुमारीसिवान47494.80

कॉमर्स विषय में इन लड़कियों ने किया टॉप

छात्रा का नामजिलाकुल अंकप्राप्त प्रतिशत
प्रिया कुमारीशेखपुरा47895.60
सुजाता कुमारीरजौली46894.60
साक्षी कुमारीअररिया4689360
दीपाली कुमारीनवादा467 93.40

आर्ट्स विषय में इन लड़कियों ने किया टॉप

छात्र का नामजिलाकुल अंकप्राप्त प्रतिशत
निशि सिंहपटना473 94.60
तनु कुमारी पटना47294.40
अभिलाषा कुमारीरामगढ़468 93.60
Back to top button