इस बार होली ट्राई करें ये टेस्टी ठंडाई कस्टर्ड

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

बेस के लिए

2 कप पारले-जी

5 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन

कस्टर्ड मिश्रण के लिए

4 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर

3 कप दूध

4 बड़े चम्मच चीनी

3 बड़े चम्मच ठंडाई पाउडर

1 बड़ा चम्मच गुलकंद

3 बड़े चम्मच कटे हुए खजूर

विधि :

सबसे पहले बिस्किट को क्रश करें और फिर इसमें पिघला हुआ मक्खन मिलाएं। ध्यान रखें कि

सभी टुकड़े मक्खन के साथ अच्छी तरह से कोट हो जाए।

अब एक मेसन जार में, कुकी मिश्रण को नीचे रखें, इसे चम्मच से दबाएं और फिर जार को रेफ्रिजरेटर में 10-15 मिनट रखें।

एक छोटे कटोरे में कस्टर्ड पाउडर और 3/4 कप दूध मिलाएं। मध्यम आंच पर एक सॉस पैन में 1 और 1/4 कप दूध, ठंडाई पाउडर, गुलकंद और चीनी डालें।

इसे हल्का उबाल लें, फिर कस्टर्ड मिश्रण को सॉस पैन में डालें। मिश्रण को उबाल आने और गाढ़ा होने तक फेंटते रहें।

कस्टर्ड को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और ढक्कन से ढक दें। ठंडा होने पर इसे तैयार जार में डालें और कटे हुए खजूर से गार्निश करें।

Back to top button