घर पर बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट चना पालक राइस

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप चना (उबला हुआ)
1 कप पालक प्यूरी
1 कप चावल (भिगोया हुआ)
2 हरी मिर्च
1 बारीक कटा प्याज प्याज
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 तेज पत्ता
2 हरी इलायची
2 लौंग
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि :
सबसे पहले चने को उबाल लें और दूसरी ओर, पालक को ब्लांच करके उसकी प्यूरी बना लें।
अब एक गहरे पैन में तेल डालकर उसमें जीरा, लौंग, इलायची और तेजपत्ता डालें। इसके बाद प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें।
फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकेंड तक भूनें। अब पालक की प्यूरी डालें और कुछ देर तक भूनें। इसके बाद इसमें उबले हुए चने मिलाएं।
अब इसमें नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को भून लें।
इसके बाद भीगे हुए चावल डालें और सभी चीजों के साथ मिला लें।
अब चावल में 3 कप पानी डालें और इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
अब पैन को ढक्कन से ढक दें और इसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें।
आप चाहें तो इसे प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक पका सकते हैं।
बस स्वादिष्ट गरम पुलाव को चटनी और रायते के साथ सर्व करें।





