एक ही साल में पैदा कर लिए थे 3 बच्चे, जो नहीं थे ट्रिप्लेट, महिला ने खुद बताया!

एक महिला एक बच्चा पैदा करने के बाद कितने समय में कोई दूसरा बच्चा पैदा कर सकती है. दो बच्चों की पैदाइश में कम से कम कितना अंतर हो सकता है? आम तौर पर यह सुझाया जाता है कि पहला बच्चा पैदा होने के 18 से 24 महीनों के बाद ही दूसरा बच्चा पैदा हो तो मां की सेहत के लिए अच्छा होता है. लेकिन एक महिला ने 10 महीने के भीतर ही तीन बच्चे पैदा करने का अनोखा काम किया था, जो कि ट्रिपलेट यानि तिड़वा नहीं थे. सोशल मीडिया पर अपने अनोखी कहानी बताते हुए उसने बताया कि एक साथ इतने सारे संयोग कैसे हो गए.
41 साल कि सैरिटा हॉलैंड ने इस राज के बारे में विस्तार से सोशल मीडिया पर बयां किया है. उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने स्टीवी नाम की बच्ची को जन्म दिया और उसके 10 महीने के भीतर ही दो जुड़वा बच्चों, किप और बोवी को जन्म दिया था यही कारण है कि तीनों का ही जन्मदिन एक ही साल के अंदर पड़ गया. साल में दो महीने ऐसे होते हैं जब तीनों ही बच्चों की उम्र एक ही होती है.
फिलहाल तीनों बच्चे 13 साल के हो चुके हैं और सैरिटा मजाक में कहती हैं कि जब बच्चे 18 साल के होंगे तो उनके लिए वह साल बहुत महंगा होगा. ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न विकोरिया की कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर बताया कि जब उनकी बच्ची केवल 10 हफ्ते की थी, तभी उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं. इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके पेट में दो बच्चे हैं.
सैरिटा का कहना है कि यह अजीब लगता है कि लेकिन सच यही है कि तीनों बच्चे दो महीने तक एक ही उम्र के रहते हैं. बच्ची पैदा होने के केवल 10 हफ्ते में गर्भवती होने से दोनों बच्चों की जन्म तारीख स्टीवी की जन्म तारीख के 9 महीने बाद होने थी, लेकिन , वास्तव में दोनों जुड़वां 30 हफ्ते और पांच दिन पहले ही प्रीमोच्योर डिलिवरी से पैदा हुए थे.
हां लेकिन ऐसा नहीं है कि ये तीनों बच्चे एक ही क्लास में पड़ते हैं. स्टीवी को स्पेस मिल सके, इसलिए सैरिटा ने बाकी दोनों बच्चों के एडमिशन स्टीवी के दाखिले के एक साल बाद कराया था. सैरिटा ने यह भी बताया कि गर्भवती रहते हुए नन्हीं स्वीटी को पालना कितना मुश्किल था, लेकिन बाद में सब आसान होता गया. टिक टॉक सोशल मीडिया पर सैरिटा को 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.





