बरसाना की लड्डू होली: 20 क्विंटल लड्डुओं की होगी वर्षा

मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। 17 मार्च यानी आज लड्डू होली का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं। इस बार लड्डू होली पर बरसाना में तैयार लड्डू ही लुटाये जायेंगे। भक्तों को किसी प्रकार से फूड पॉइजनिंग आदि की समस्या का ध्यान में रखते हुए कदम उठाया है। इस बार लड्डू होली पर बाहर से लाये गए लड्डुओं को लाड़लीजी मंदिर में नहीं लुटाया जा सकेगा।

विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर पांडे लीला के दौरान लड्डू होली लाड़लीजी मंदिर में मनाई जाती है। इस होली को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं। लड्डू होली को लड्डू प्रसाद के रूप में पांडे के द्वारा टनों लड्डू जमकर लुटाए जाते हैं। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालु जमकर लूटते हैं।

लड्डू प्रसाद को खाने से श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग के शिकार न हों इसके लिए एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवस्तव ने मंदिर समिति के सदस्य प्रवीण गोस्वामी से बाहरी लड्डू प्रसाद को रोकने की सहमति मांगी। जिस पर मंदिर रिसीवर ने भी ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम को अपनी सहमति दे दी। एसडीएम ने कस्बे की चुनिंदा दुकानों से ही लड्डू लाने की अपील श्रद्धालुओं से की है।

Back to top button