इस चुनाव में घर बैठे मतदान कर सकते हैं 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग: मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग घर से वोट डाल सकेंगे। लोकसभा चुनाव में पहली बार यह सुविधा दी जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग घर पर मतदान कर सकेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग घर से वोट डाल सकेंगे। लोकसभा चुनाव में पहली बार यह सुविधा दी जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग घर पर मतदान कर सकेंगे। हम विकल्प चुनने के लिए फॉर्म 12 डी उनके घर भेजेंगे। अगर वे घर से मतदान करने का विकल्प चुनते हैं, तो हम उनके लिए उनके आवास पर मतदान कराएंगे। हमने इसे पहले देश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनावों में आजमाया है, लेकिन यह पहली बार है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता

राजीव कुमार के अनुसार देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 88.4 लाख है। 100 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 21.18 लाख है। देश में 97.8 करोड़ कुल मतदाताओं में से 49.72 करोड़ पुरुष मतदाता और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं।

Back to top button