खजूर से बना यह शेक जीत लेगा बच्चों का दिल

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

2 कप काली खजूर
4 स्कूप वेनिला आइसक्रीम
4 चेरी
2 कप दूध
8 चम्मच व्हीप्ड क्रीम

विधि :

इस आसान शेक रेसिपी को बनाने के लिए, खजूर को 1 कप दूध के साथ मिलाएं और मिक्सर में मुलायम होने तक पीस लें।
अब इसमें वेनिला आइसक्रीम डालें और फिर से ब्लेंड करें।
ब्लेंड करने के बाद, इसे एक गिलास में डालें और व्हीप्ड क्रीम, चेरी और वेनिला आइसक्रीम से सजाएं।
डेट शेक बनकर तैयार है।

Back to top button