40 साल का शख्स, टेडी बियर को बनाया बेटा, इंसानों की तरह करता है बातें!

छोटे बच्चे अपने खिलौनों से इतना प्यार करते हैं कि वो उसे असल इंसान समझने लगते हैं. गुड़िया, या फिर किसी टेडी बियर को वो जीवित समझने लगते हैं. उसके साथ खेलते हैं, बातें करते हैं. उसके लिए चाय बनाते हैं, सुलाते हैं, उठाते हैं, और कई बार तो उसके साथ अपने सुख-दुख बांटते हैं. बच्चों की ये आदतें प्यारी भी लगती हैं, पर जब कोई ज्यादा उम्र का आदमी, ऐसा करे, तो हैरानी होती है. हाल ही में एक महिला ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बताया कि उसका बॉयफ्रेंड एक टेडी बियर (Boyfriend talk to teddy bear) को अपना बेटा समझता है, और उससे इंसानों की तरह बातें करता है. जब गर्लफ्रेंड को उसकी इत आदत के बारे में पता लगा, तो वो बहुत हैरान हुई. उसने फिर जो किया, उसके बारे में उसने लिखा है.

मम्सनेट नाम की वेबसाइट पर अक्सर औरतें नाम छुपाकर जीवन की समस्याओं के बारे में बताती हैं और दूसरों से सलाह मांगती हैं. ऐसा ही एक महिला ने हाल ही में किया. महिला ने बताया कि उसके बच्चे हैं और वो एक शख्स को डेट कर रही है. उसका बॉयफ्रेंड 40 साल (40 year old man talk to teddy bear) का है, बहुत अच्छा इंसान है, समझदार है और करियर में सफल भी है. पर उसकी एक आदत से वो बहुत खफा रहती है. शख्स एक टेडी बियर से इंसानों की तरह बातें करता है.

टेडी बियर से करता है बातें
महिला ने बताया कि वो उस व्यक्ति से म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए मिली थी. उसके पास एक स्टफ टॉय है, जो एक टेडी बियर है. वो उससे इंसानों जैसे प्यार करता है. उस टेडी बियर का नाम उसने फ्लफी रखा है. शुरू-शुरू में जब वो महिला और उसका प्रेमी बातें करते थे, तब शख्स अक्सर कहता था, पिछली रात मैं फ्लफी को हमारे बारे में बता रहा था, या फिर फ्लफी ने तुम्हें हाई बोला है. कई बार तो वो ये तक बोलता था कि उसे जल्दी सोने जाना होगा, क्योंकि फ्लफी अकेला है. महिला को अपने प्रेमी की ये बातें अजीब लगती हैं और अब वो उनसे चिढ़ने लगी है. उसने 2 बार उसे ऐसा करने के लिए मना भी किया. कुछ वक्त के लिए शख्स ने इस हरकत को रोका, पर जब दोनों एक बार फिजिकल हो गए और ज्यादा नजदीक आ गए, तो उसने ऐसी बातें करना फिर से शुरू कर दिया. महिला का कहना है कि उसे शख्स में अच्छा इंसान नजर आता है और वो इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती है, पर उसे ये नहीं समझ आ रहा है कि वो अपने बॉयफ्रेंड की इस हरकत को कैसे बंद करवाए.

लोगों ने महिला को दी सलाह
एक ने कहा कि ये हरकत तो बहुत बुरी है और महिला का मूड ऑफ हो जाता होगा. एक ने कहा कि शायद उस व्यक्ति के पास रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा अनुभव नहीं होगा. एक ने कहा कि फ्लफी को किडनैप करवा दिया जाए, तो शायद शख्स का दिमाग ठिकाने पर आ जाएगा. कई लोगों ने तो कहा कि महिला को उस आदमी से ब्रेकअप कर लेना चाहिए.

Back to top button