डेजर्ट में हेल्दी एंड टेस्टी ऑप्शन है स्ट्रॉबेरी कर्ड पुडिंग

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1/4 कप स्ट्रॉबेरी कटी हुई, 1/4 कप ताजी क्रीम, कप दही का चक्का (दही का चक्का बनाने के लिए दही को मसलिन कपड़े में चार-पांच घंटे लटकाकर पानी निकाल दें।), 4 टेबलस्पून शुगर पाउडर या आइसिंग शुगर, 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लेक्स
विधि :
दूध में क्रीम और दो टेबलस्पून चीनी मिलाकर फेंट लें।
बाकी चीनी स्ट्रॉबेरी में मिलाकर हल्की आंच पर पकाकर ठंडा कर लें।
तैयार स्ट्रॉबेरी क्रश की एक परत सर्विंग ग्लास में लगाने के बाद ऊपर से दही डालें।
इस प्रोसेस को फिर से दोहराएं।
आखिर में कटी स्ट्रॉबेरी व कॉर्न फ्लेक्स से सजाकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।





