शुरुआती कारोबार में रुपये ने हासिल की छह पैसे की बढ़त

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.90 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 82.94 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,691.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।





