गोंडा: जमीन घोटाले के मामले में सब रजिस्टार समेत चार के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज

गोंडा जिले के जानकी नगर निवासी सब रजिस्टार सौरभ सिंह जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड है। इसके काले कारनामे की पोल अब दिन प्रतिदिन खुल रही है। इसका एक और कारनामा सामने आया है। सब रजिस्टार की मिली भगत से लेखपाल ने अपने नाम जमीन व घर करा लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। वैसे गोंडा के बहुचर्चित कई जमीन घोटाले में इस सब रजिस्टार के खिलाफ अब तक तीन दर्जन से मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं।

गोंडा जिले के इटियाथोक पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में थाना क्षेत्र के बेन्दुली गांव की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी रामगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गोंडा तहसील के विश्रामपुर गांव में स्थित जमीन गाटा सं 156 मि 181, 188, 190, 254 को अपने पिता भगौती पुत्र रामचरित्र से वसीयतन प्राप्त हुआ था। पिता ने वसीयत लिख दिया था। जिसमे घर की सम्पत्ति और कृषि भूमि का आधा भाग पटेश्वरी पुत्र भगौती को मिलना था। शेष भूमि का एक चौथाई भाग माया देवी औऱ 1/4 भाग सावित्री देवी को लिखा था। पिता की मृत्यु के बाद सुरेन्द्र कुमार जो कि माया देवी के पति है। पेशे से लेखपाल है। जिनको रेवनू सम्बन्धित काफी ज्ञान है। जिसका फायदा उठाते हुए अपने मित्र बु‌द्दि सागर और बजरंगी से मिलकर कूट रचित दस्तावेज, वसीयतनामा तैयार करके तहसील गोण्डा का होते हुए तहसील करनैलगंज में भगौती प्रसाद के मृत्यु के बाद सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह से साठ गाठ करके अपने हक में पंजीकृत करा लिया।

पिता करते थे हस्ताक्षर कूटरचित दस्तावेज में लगा अंगूठा

जालसाजी की शिकार हुई महिला का आरोप है कि उसके पिता भगवती ने उसे लिखी गई संपत्ति में हस्ताक्षर किया था।

तथा सुरेन्द्र कुमार द्वारा तैयार किया गया कूटरचित दस्तावेज में भगौती के अंगूठा का निशान दर्शाया गया है। जबकि भगौती पढ़े लिखे व्यक्ति थे। वह अपने जीवन काल मे जितने भी दस्तावेज पंजीकृत कराया सभी मे हस्ताक्षर किया है। इस कूट रचित वसीयत में सावित्री देवी के हिस्से की सम्पूर्ण भूमि सुरेन्द्र कुमार ने अपने नाम लिख कर सम्पूर्ण भाग पर कब्जा कर लिया अब जान से मारने की धमकी भी देते है।

शिकायत कर्ता महिला के तहरीर पर इटियाथोक पुलिस ने बलरामपुर जनपद अंतर्गत नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पहलवारा के रहने वाले सुरेंद्र कुमार पुत्र ननकऊ, गोंडा जिले के खरगूपुर थाना अंतर्गत जानकीनगर जयप्रभा गांव के रहने वाले बुद्दि सागर पान्डेय पुत्र भिखारी, गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के बसन्तपुर राजा शिवपुरा के रहने वाले बजरंगी पुत्र रामनाथ और सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button