उतार-चढ़ाव के बाद मजबूत हुआ बाजार!

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्केट इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुले, मुनाफा वसूली के कारण लाल निशान से नीचे लुढ़क गए। हालांकि खरीदारी लौटने से इंडेक्स फिर हरे निशान पर लौट आए। शुरुआती कारोबार के दौरान इफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूत मिली।
सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 25 अंकों की बढ़त के साथ 71,980 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी इस दौरान 71 अंकों की बढ़त के साथ 21800 को पार कर गया।





