मौसम विभाग का अलर्ट, दो दिनों तक झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग में आज सुबह नया अपडेट जारी करते हुए बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यूपी के गोंडा बहराइच सहित पूर्वी यूपी के जिलों में रविवार की सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक बारिश के साथ ओले और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
ट्रेंडिंग वीडियो

जनवरी माह में ठंड ने 122 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्ष 1901 के बाद पहली बार जनवरी माह में इतनी व्यापक ठंड हुई थी। फिलहाल अभी भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों तक हल्की से भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस बार फरवरी माह में अधिक बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। हो सकता है कि जनवरी में ठंड और फरवरी में बारिश अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे।

शनिवार को पूरे दिन तूफानी हवाओं के चलने के बाद रविवार की सुबह एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। वहीं यदि ओले गिरते हैं तो दलहनी और तिलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने की उम्मीद है।

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक सरसों की फसल में फूल और कलियां आ गई है। ऐसे में ओले गिरने से तिलहनी फसलों को अत्यधिक नुकसान होने की उम्मीद है। फिलहाल बारिश होने से तापमान में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि ओले गिरते हैं। तो करीब एक सप्ताह के लिए ठिठुरन बढ़ेगी। पूर्वी यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। 7 फरवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम 10 गोरखपुर में न्यूनतम 9 अधिकतम 20 महाराजगंज में अधिकतम 21 न्यूनतम 8 देवरिया में अधिकतम 21 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 20 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 21 न्यूनतम 10 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Back to top button