मिल गया रानू मंडल का भाई! चूल्हा, टोकरी और छन्नी लेकर गाया गाना

जब से हमारी ज़िंदगी में इंटरनेट और सोशल मीडिया आया है, हमें एक से बढ़कर एक चीज़ें देखने को मिल जाती हैं. कभी-कभी तो इसमें से कुछ ऐसा होता है कि इंसान उसे बार-बार देखता है तो कुछ वीडियो शेयर करने से हम खुद को रोक नहीं पाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है. इसे एक बार देख लिया तो आप लोटपोट हो जाएंगे.
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप एक शख्स को अजीब ही किस्म का गाना गाते देखेंगे. आपने लोगों को अपना टैलेंट दिखाते हुए कई बार वीडियोज़ में देखा होगा लेकिन इस बार जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वो अलग ही किस्म का टैलेंट है. लोगों ने इसे देखते ही एक नज़र में कह दिया- ‘ये तो रानू मंडल का भाई है.’
गैसस्टोव और टोकरी के साथ परफॉर्मेंस
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक अलग ही हुलिया बनाकर परफॉर्मेंस कर रहा है. उसके हाथ में एक पुराना गैस स्टोव है, गले में रेग्युलेटर और दोनों कानों पर हेडफोन की जगह पर टोकरियां लगा रखी हैं. इतनी ही नहीं नकली बाल और आगे चलनी से माइक लगाकर वो गजब की परफॉर्मेंस दे रहा है. वो रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के गाने की नकल कर रहा है. वीडियो वाकई बहुत मज़ेदार है, आप भी इसे एक बार ज़रूर देखिए.
लोग बोले- भाई का टैलेंट है!
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देश के मशहूर कारोबारी हर्ष गोयनका ने शेयर किया है. कुछ ही घंटों में उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने मज़ेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूज़र ने लिखा – ये रानू मंडल का भाई है. वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा भाई क्रिएटिव है. वहीं एक यूज़र ने तो ये भी कहा कि रानू मंडल का चेला होगा.





