‘टोमैटो केचप से प्यार का टेस्ट’, गजब ही कर रही हैं लड़कियां!

ज़िंदगी में बहुत सी चीज़ें इंसान को सिर्फ और सिर्फ नसीब से ही मिलती हैं. इनमें से ही एक सच्चा प्यार. आप किसी को कितनी भी मोहब्बत कर लें, अगर बदले में आपको वैसा प्यार नहीं मिलता, तो दिल टूट जाता है. बहुत से लोग अपने प्यार को टेस्ट करने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपनाते हैं. हालांकि इस वक्त लड़कियां जो तरीका अपना रही हैं, वो आपने पहले कभी भी देखा या सुना नहीं होगा.
पार्टनर का प्यार टेस्ट करने के लिए आपको न तो कोई एजेंट हायर करना है और न ही किसी और प्लानिंग-प्लॉटिंग में अपना दिमाग और पैसा खपाना है. ये टेस्ट एक ऐसी चीज़ से हो जाता है, जो आपको रेस्टोरेंट्स में तो फ्री में मिल जाती है और घर पर भी ऐप सस्ते में ला सकते हैं. टिकटॉक पर आजकल ऐसा ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लड़कियां टोमैटो केचप से प्यार का टेस्ट कर रही हैं.
केचप करता है लव टेस्ट
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक आजकल लड़कियां अपने पार्टनर के साथ जाकर टोमैटो केचप फर्श पर गिरा देती हैं. इसके बाद वो इसे अपने पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड से साफ करने के लिए कहती हैं. ये आपको भले ही बकवास लग रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिलाएं ऐसे लव टेस्ट ले रही हैं. कई महिलाएं तो पार्टनर के केचप साफ करते हुए पार्टनर को देखकर खुशी से झूम गईं. मज़ेदार तो ये है कि इस पर लोग अपनी राय भी दे रहे हैं.
आखिर कैसे काम करता है चटनी वाला टेस्ट?
आप भी सोच रहे होंगे कि इसमें प्यार का पता कैसे चलता है? दरअसल चैलेंज के तहत अगर उनका पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड महिलाओं के कहने पर सफाई कर देता है तो ठीक है. अगर वो नहीं करता तो इसका मतलब ये होता है कि वो अपने पार्टनर की केयर नहीं करता और उसे घर का मामूली काम भी करना नहीं आता. लड़कियां अपने टेस्ट का रिजल्ट भी शेयर कर रही हैं, जिस पर लोग कमेंट करते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ रहना चाहिए या नहीं.





