ताऊ ने यमराज को दिखाई दिलेरी, चलती बुलेट को बनाया खाट!

यूं तो हम अलग-अलग किस्म के वीडियो रोज़ाना ही सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं. हालांकि इस बीच में कभी-कभी कुछ ऐसा भी दिखाई दे जाता है कि हम चाहकर भी उसे नज़रअंदाज़ नहीं कर पाते. एक ऐसे ही बुजुर्ग सरदार जी का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. दरअसल वो अपनी दिलेरी सीधा यमराज को ही दिखा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वो बाइक को ऑटो पायलट मोड पर लगाकर खुद ऐसे बैठे हैं, मानो चलती बाइक पर नहीं बल्कि किसी खटिया पर आसन जमा रखा हो. न तो उन्होंने अपने हाथों का इस्तेमाल किया है और न ही पैरों का, मज़े से पैर पर पैर रखकर वो हवा में उड़ती बुलेट का मज़ा ले रहे हैं.

ताऊ ने बुलेट को बना दिया खटिया
वायरल हो रहा वीडियो पंजाब प्रांत के पटियाला का बताया जा रहा है. इसे @kannanjain नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 1000thingsinludhiana नाम के अकाउंट से रीशेयर हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग सरदार जी बुलेट पर बैठे हुए हैं. वीडियो को बाइक के पास से जा रही कार से बनाया गया है. आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग ने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और वो बाइक की सीट को लगभग खटिया बनाकर बड़े ही आराम से बैठा हुआ है.

देखने वाले उबर नहीं पा रहे सदमे से
वीडियो को 4 दिन पहले ही शेयर किया गया है और इसे अब तक 3.5 मिलियन यानि 35 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं 1 लाख 66 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. लोगों ने इस पर जमकर कमेंट भी किए हैं. कोई इसे सरदार जी की आखिरी यात्रा बता रहा है तो कुछ लोगों ने ये भी लिखा है – मस्क ने टेस्ला की टेक्नोलॉजी इन्हीं से कॉपी की है.

Back to top button