वीकेंड पर रात के डिनर में हैदराबादी मटन मसाला करें ट्राई

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
500 ग्राम मटन, 3 बड़े चम्मच तेल, 3 मीडियम साइज के प्याज बारीक कटे, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 2 टमाटर बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच मटन मसाला, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और देसी घी
विधि :
- कुकर में तेल गर्म करें। मटर भून कर किसी प्लेट में निकाल लें।
- बचे तेल में घी डालें। प्याज और तेजपत्ता डालें।
- अदरक व लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- टमाटर डालें और गलने तक पकाएं।
- अब इसमें दही मिलाएं और मटन मसाला मिलाकर भूनें।
- पानी डालकर प्रेशर कुक करें।
- अंत में गरम मसाला और देसी घी ऊपर से डालकर परोसें।





