ट्राई करें ट्राइकलर सैंडविच, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

ब्रेड
पनीर
शेजवान सॉस
मियोनिज
धनिया और मिर्च की हरी चटनी

विधि :

सबसे पहले तीन अलग-अलग कटोरी लें।
एक में शेजवान सॉस लें, दूसरे कटोरी में मियोनिज, और तीसरी कटोरी में धनिया और मिर्च की हरी चटनी लें।
अब पनीर के छोटे टुकड़े काटें।
फिर इन टुकड़ों को हर कटोरी में डाल कर मिला लें।
इसके बाद एक बड़ा ब्रेड का स्लाइस लें।
इसके ऊपर पनीर की एक स्लाइस रखें।
एक से दो चम्मच तीनों कटोरी में से मिक्स निकाल कर ब्रेड के ऊपर एक लाइन से रखते जाएं।
शेजवान पनीर, मायोनेज पनीर और हरी चटनी मिक्स पनीर को जब लाइन से स्प्रेड कर देंगे तो ये खुद ही झंडे के रूप में नजर आने लगेगा।
इसके ऊपर अब दूसरे ब्रेड की स्लाइस न रखें।
इसे सीधा माइक्रोवेव ओवन में ग्रिल कर लें।
ध्यान रहे, इसे ओवरहीट न करें नहीं तो तीनों रंग एक-दूसरे में मिल जाएंगे।
आप चाहें तो तवा पर भी इसे बना सकते हैं। तवा पर बटर लगा कर भी इस स्लाइस को तवा पर रख दें और ढक्कन से ढंक दें। कुछ मिनट में ढक्कन हटाएं और ब्रेड को प्लेट पर निकाल कर सर्व करें।
ट्राइकलर सैंडविच विथ अ ट्विस्ट तैयार है।

Back to top button